फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बैल ने दो बुजुर्ग महिलाओं को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला नगर में लावारिस छोड़े गए पशु अब लोगों की जान के लिए आफत बन रहे हैं। रविवार को एक लावारिस बैल ने दो बुजुर्ग महिलाओं को घायल कर दिया। नगर में लावारिस जानवरों की बढ़ती तादात से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर करीब 12 बजे गर्ब्याल खेड़ा निवासी नरु गर्ब्याल (95) और नंदा गर्ब्याल (80) नगर से अपने घर की ओर जा रही थीं। यह लोग घर के पास पहुंचे ही थे कि एक बैल ने पीछे से महिलाओं पर हमला कर दिया। दोनों महिलाएं मौके पर ही गिर गई। दोनों को काफी चोटें आई हैं। लोगों ने हो हल्ला कर बैल को भगाया। गर्ब्याल खेड़ा की सामाजिक कार्यकर्ता क्षमा गर्ब्याल दोनों महिलाओं को अस्पताल ले गईं। उन्होंने बताया कि नरु गर्ब्याल के चेहरे में तीन टांके लगे हैं। उनके कई दांत भी टूट गए हैं। दूसरी महिला नंदा गर्ब्याल के पीठ में चोट लगी है।

क्षमा गर्ब्याल ने बताया कि कुछ दिनों पहले गर्ब्याल खेड़े की कुलो देवी (90) को भी लावारिस पशुओं ने चोट पहुंचाई थी। कुलो देवी का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि पूर्व में भी लावारिस पशुओं ने कई लोगों को चोट पहुंचाई है। इस संबंध में कई बार नगरपालिका से शिकायत की जा चुकी है लेकिन नगर से आवारा पशुओं को हटाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



काजी हाउस का प्रस्ताव पास हो गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर में एक अस्थायी काजी हाउस बनाया जाएगा। गलाती में स्थायी काजी हाउस बनाने की योजना है। लावारिस जानवरों से नगर को मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश्वरी देवी, पालिकाध्यक्ष धारचूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें