फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी तहसील की एक युवती से दुराचार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को मुनस्यारी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मुनस्यारी के थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि 25 मई को तहसील की एक युवती ने गैला निवासी पंकज सिंह पर 19 से 23 मई तक अपने साथ रखकर दुराचार करने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि युवक ने उसकी मांग भरकर विवाह करने का ढोंग रचा। उसने पांच दिन अपने साथ रखने के दौरान उससे दुराचार किया। 24 मई को युवक उसे छोड़कर चला गया। युवती का यह भी आरोप था कि आरोपी युवक मुनस्यारी से एक अन्य लड़की को साथ लेकर चंपत हो गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि वह मुनस्यारी से किसी अन्य लड़की के साथ कहीं चला गया था। रविवार को उसे छोड़ने मुनस्यारी आया था। उक्त लड़की से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें