फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन में सामान लेने आए आनरेरी कैप्टन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आर्मी कैंटीन में सामान लेने आए एक रिटायर्ड आनरेरी कैप्टन की मौत हो गई। सेना का कहना है कि रिटायर्ड आननेरी कैप्टन प्रतीक्षालय में बैठे थे, जबकि घटना के दौरान लाइन में लगे अन्य भूतपूर्व सैनिकों ने बताया कि वह लाइन में लगे थे, तभी गश खाकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तल्ला बगड़ (अस्कोट) निवासी रिटायर्ड आनरेरी कैप्टन प्रेम सिंह (80) धारचूला कैंटीन में सामान लाने आए थे। प्रत्यक्षदर्शी कैप्टन पद्म सिंह और सूबेदार गगन सिंह ने बताया कि सैकड़ों लोग सामान लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान लाइन में लगे प्रेम सिंह अचानक गिर पड़े। उन्हें सेना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सामान लेने आए अन्य पूर्व सैनिकों ने बताया कि कैंटीन से महीने के अंत में सिर्फ एक बार सामान मिलता है, जिससे काफी भीड़ हो जाती है। लोगों को सामान भी नहीं मिल पाता।

पूर्व सैनिक नारायण सिंह, भूपाल सिंह, हयात सिंह, किशन सिंह, कमल सिंह ने सैनिकों को सुविधाएं देने की मांग की है। उधर, सेना के सूबेदार मेजर भूप सिंह का कहना है कि बुजुर्ग प्रेम सिंह प्रतीक्षालय में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गश खाकर गिर पड़े। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने तीतरी, अस्कोट और मुनस्यारी के पूर्व सैनिकों को कैंप लगाकर सामान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें