फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर में अराजक तत्वों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर में अराजक तत्वों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने घंटाकरण स्थित एक घर की खिड़की पर शराब की खाली बोतल मार दी, जिससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


शहर के घंटाकरण में रात करीब आठ बजे अराजक तत्व शराब पीकर हो-हल्ला मचा रहे थे। एक शरारती तत्व ने शराब की बोतल दुमंजिले मकान की खिड़की पर दे मारी। जोरदार आवाज के साथ बोतल फुटी और कांच के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। घर के लोगों ने बाहर आकर देखा तो कुछ लोग सिल्थाम की ओर भाग रहे थे। लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल दीपक बिष्ट ने पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा, लेकिन अराजक तत्वों का कोई पता नहीं चला।

बता दें कि हाल के महीनों में पिथौरागढ़ शहर में गुंडागर्दी बढ़ गई है। बीच बाजार में लड़ने, झगड़ने के कई मामले सामने आ चुके हैं। वाहनों के शीशे इस शहर में टूटते रहे हैं। शराबी दिनदहाड़े शहर की सड़कों पर झूमते, गिरे मिलते हैं। पुलिस अराजक तत्वों पर कतई नकेल नहीं कस पा रही है। अराजक तत्वों के आतंक से लोगों में रोष है। उधर, प्रभारी कोतवाल दीपक बिष्ट का कहना है कि घर में बोतल फेंकने की घटना के बाद दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी घंटाकरण, चंडाक रोड पर लगा दी गई है। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। कानून हाथ में लेने वाले तत्वों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें