फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे गांव में बेच दिया सस्ते गल्ले का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जुम्मा के ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ला विक्रेता के पुत्र पर उनके कोटे का राशन दूसरे गांव में ले जाकर बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह और भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नवंबर में कुलागाड़ स्थित सस्ता गल्ला की दुकान का राशन गल्ला विक्रेता का पुत्र दूसरे गांव में बेचने के लिए ले जा रहा था। विरोध करने पर वह गालीगलौज करने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग भी है। शिकायतकर्ता ग्रामीणों का कहना है कि गांव के 300 परिवारों को पिछले चार माह से कोटे का राशन नहीं मिला है।

इस कारण वह बाजार से महंगे दामों पर खाद्यान्न खरीदने के लिए मजबूर हैं। गांव के निर्धन परिवारों को गंभीर खाद्यान्न संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम आरके पांडेय ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा गांव का राशन दूसरे गांव में बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आरके पांडेय, एसडीएम, धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें