फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़(ब्यूरो)। एंटी ड्रग टास्क फोर्स और पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से कुल 1400 किलो चरस बरामद की और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तारी थल में हुई जबकि 400 ग्राम चरस के साथ पिथौरागढ़ से एक व्यक्ति को दबोचा। पकड़े गए दोनों युवक के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। चरस बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु और पुलिस उपाधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने एंटी ड्रग्स टीम की सराहना की है। वहीं एक किलो चरस बरामद करने वाली टीम को एसपी ने 2500 रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसओजी पिथौरागढ़ और थाना थल पुलिस के संयुक्त अभियान में पिथौरागढ़ रोड स्थित बलतिर गैस गोदाम के पास सत्याल गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के कब्जे से लगभग एक किलो चरस बरामद की। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। चरस बरामद करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, थल थानाध्यक्ष हेम पंत, भगवान गोस्वामी, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, बलवंत वल्दिया, नवीन खोलिया, दीपक जलाल शामिल थे।

इधर पिथौरागढ़ में रविवार सुबह मिली सूचना के आधार पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम ने एपीएस तिराहे के पास नवीन सिंह धामी निवासी जुम्मा धारचूला को 400 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया। चरस पकड़ने वाली टीम में कोतवाली पिथौरागढ़ के उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट, हयात राम चंदेल, कांस्टेबल सुनील कुमार, प्रवीन कुमार गोस्वामी, एसओजी के ध्रुव सिंह, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के कांस्टेबल संदीप चंद और पिथौरागढ़ कोतवाली के कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल थे। इस वर्ष चरस तस्करी का यह चौथा मामला है। इससे पूर्व पकड़े गए तीन तस्करों के पास से 7.775 किलो चरस पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें