फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरस्पीड और ट्रिप्पल राइडिंग ने ली महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरस्पीड और ट्रिप्पल राइडिंग ने ली महिला की जान
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मलिकपुर के पास ओवरस्पीड और ट्रिपल राइडिंग के कारण 59 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। ओवर स्पीड कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का बेटा और बहू जख्मी हो गए। बाइक पर मृतका और उसके बेटा और बहू भी सवार थे। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। पीछे से बाइक को लगी टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हुई और तीनों लोग सड़क पर गिर गए। मृतक विनस निवासी घरोटा की रहने वाली थी। हादसे में बेटे रछपाल व बहू को भी चोटें आई हैं। चालक घटनास्थल पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार चला रहे सैनगढ़ निवासी राजेश कुमार की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका के बेटे रछपाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी माता की दवाई लेने घरोटा से सुजानपुर जा रहा था। शाम करीब 5 बजे ग्रोवर वर्कशॉप के पास पहुंचे थे कि जेएंडके नंबर गाड़ी ने पीछे से टक्कर कर मार दी। उसकी माता विनस को गंभीर रूप से घायल हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार कब्जे में ले ली। एएसआई सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। कार चला रहे सैनगढ़ निवासी राजेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें