फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग बाईपास रोड में अवैध खन्न में दो वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। शनिवार की रात चट्टान खिसकने से बेड़ीनाग की बाईपास रोड में गिरे पत्थर खनन माफिया उठा ले गए। लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने एक डंपर और पिकप को सीज कर दिया।
विज्ञापन

बाइपास रोड में चट्टान दरकने से सड़क में पत्थरों का ढेर लग गया था। सड़क खोलने के लिए मजदूर पत्थर हटाकर सड़क किनारे रख रहे थे। पत्थरों पर नजर पड़ते ही कई टिप्पर मौके पर पहुंच गए और बिना अनुमति के पत्थर भरकर ले जाने लगे। किसी ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर एक डंपर और एक पिकप को पकड़ लिया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। टीम में तहसील प्रभारी रमेश कुमार, तहसीलदार रघुवीर सिंह, उपनिरीक्षक मोहित चंद्र, होमगार्ड गंगा प्रसाद पंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें