मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह चिराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 11 जून को वाहन में पाइप लोड करते समय करंट की चपेट में आए सेला धमीकूड़ा निवासी प्रेम सिंह दास्पा (36) को मुआवजा देने की मांग की। बताया है कि नंदा देवी मार्ग से बिजली की 33 केवी की लाइन बेहद नीचे से गुजरती है। इस कारण उक्त व्यक्ति को करंट लगा। भविष्य में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है।
कहा कि प्रेम सिंह दास्पा जो अनुसूचित जनजाति का बेरोजगार युवक है जिसके बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। विद्युत विभाग से पीड़ित को कम से कम पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। जनहित को देखते हुए विद्युत लाइन को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। ज्ञापन देने वालों में चेटी चिमला की प्रधान शांति देवी, पार्वती देवी, शंकर धर्मशक्तू, योगेश फर्स्वाण, योगेश दानू, कैलाश कोरंगा, दान सिंह बगरी, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा आदि थे।