झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी को भारत की ओर भागने से पहले ही झूलापुल पर पकड़ लिया। आरोपी एक माह से फरार चल रहा था। इस मामले में 2 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। आरोपी को पकड़कर बैतड़ी जिला न्यायालय पेशी के लिए भेज दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जूलाघाट के थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे ने बताया कि बलात्कार का आरोपी दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड संख्या 4 गोठलापानी निवासी केशव प्रसाद बोगटी एक माह से फरार चल रहा था। रविवार को उसे झूलापुल पर भारत में प्रवेश करने से पहले पकड़ लिया गया। उसे पकड़ने में जूलाघाट पुलिस के कांस्टेबल बलदेव भट्ट ने काफी सतर्कता दिखाई।