गणाई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। फडियाली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब फ्रेंड्स 11 गणाई ने जीत लिया है। फाइनल मैच में फ्रेंड्स 11 गणाई ने फडियाली वॉरियर को 21 रनों से हराया।
फडियाली मैदान में रविवार को फ्रेंड्स 11 गणाई और फडियाली वॉरियर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए फ्रेंड्स 11 ने विमल के 78 रन और अंतिम ओवरों में आशीष बोरा के 10 गेंदों में नाबाद 35 रन की मदद से 12 ओवर में 137 रन बनाए। फडियाली के पवन, सूर्या, नीरज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में फडियाली की टीम 116 रन ही बना सकी। फ्रेंड्स ने 21 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गणाई के विमल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट में शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले गणाई के आशीष बोरा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। उन्होंने 230 रन बनाए और चार विकेट लेकर विकेट कीपिंग में आठ स्टंपिंग की। उन्होंने सर्वाधिक 25 छक्के मारे। इसके लिए उन्हें सिक्सर किंग टाइटल से भी नवाजा गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि जेपी चन्याल ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कमेटी अध्यक्ष शिवशंकर आगरी ने सभी का आभार जताया।