Covid Vaccination in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में एहतियाती डोज की रफ्तार बेहद धीमी है। लक्ष्य के सापेक्ष कुल 22580 को ही एहतियाती डोज लगाई गई है। इसमें विण ब्लॉक में सबसे अधिक 12309 को एहतियाती डोज लगाई गई है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग को शासन से 70733 हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 से अधिक उम्र के लोगों एहतियाती डोज लगाने का लक्ष्य मिला है। फिलहाल एहतियाती डोज लगाने का काम धीमी गति से चल रहा है। करीब 31 फीसदी को ही एहतियाती डोज लग सकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने बेड़ीनाग में 2358, डीडीहाट में 1810, धारचूला में 1769, गंगोलीहाट में 1340, कनालीछीना में 1293, कनालीछीना में 906, मुनस्यारी में 795 लोगों को टीका लगाया है। इसमें 3623 हेल्थ वर्कर्स, 7693 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 से अधिक उम्र के 11264 लोगों को एहतियाती डोज लगाई की गई है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
जिन लोगों ने एहतियाती डोज नहीं लगाई है, वह जल्द से जल्द डोज लगाकर कोरोना की लड़ाई में सहयोग करें। सभी के लिए टीकाकरण जरूरी है। - डॉ. एचसी ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।