फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्त होने से टीकाकरण केंद्र बंद

विज्ञापन
Covid Vaccination in Pithauragarh - फोटो : PTI
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कोविड काल में रखे गए स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्त होने के बाद टीकाकरण केंद्र बंद हो गए हैं। नगर में एक मात्र रोडवेज स्टेशन में टीकाकरण किया जा रहा है। सेशन साइट बनने में भी दिक्कतें आ रहीं हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर 2020 में कोरोना की पहली लहर में 67 स्वास्थ्य कर्मियों को आउटसोर्स के माध्यम से अल्प वेतन में विभिन्न पदों पर रखा गया था। सभी कर्मियों की सेवा मार्च 31 को समाप्त हो गई है। इसके बाद टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। पहले तीन कर्मी सेशन साइट बनाने का काम करते थे। पालिका टीका केंद्र भी बंद हो गया है। नगर के एकमात्र टीका केंद्र में सिर्फ एक स्वास्थ्य कर्मी के हाथ टीकाकरण की कमान है। जिले के अन्य हिस्सों में टीकाकरण प्रभावित होने लगा है। रविवार को 10टीका केंद्रों में 64 लोगों को ही टीका लग सका। इनमें 12 से 14 आयु वर्ग के 35 और 15 से 17 के 22 बच्चे शामिल रहे। वहीं 60 से अधिक आयु के तीन, 18 आयु से अधिक के चार लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि शासन ने मामले में कर्मियों की सूची मांगी है। इसे भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें