फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फर्रुखाबाद से मुनस्यारी घूमने आया दंपती...जंगल में फंसा, देवदूत बनी पुलिस

Sat, 11 Nov 2023 04:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

वाहन खराब होने से फर्रुखाबाद निवासी पर्यटक दंपती जंगल में फंस गया। 112 पर सूचना मिलने पर जाजरदेवल पुलिस ने उन्हें सकुशल पिथौरागढ़ पहुंचाया। 
विज्ञापन
दंपती जंगल में फंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात में वाहन खराब होने से फर्रुखाबाद निवासी पर्यटक दंपती जंगल में फंस गया। 112 पर सूचना मिलने पर जाजरदेवल पुलिस ने उन्हें सकुशल पिथौरागढ़ पहुंचाया। फर्रुखाबाद से मुनस्यारी घूमने आए दंपती जैनेंद्र कुमार और चेतना राठौर बृहस्पतिवार रात पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे। रात लगभग 10 बजे उनकी कार थल-पिथौरागढ़ सड़क पर पैकटिया नामक सुनसान जंगल में खराब हो गई। 

विज्ञापन


इससे परेशान दंपती ने 112 पर फोन किया। पर्यटक दंपती के जंगल में फंसे होने की सूचना मिलते ही जाजरदेवल थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नैन सिंह, कांस्टेबल दीपक फर्त्याल, अंकिता गनकोटिया मौके पर पहुंचे। दोनों पर्यटकों को अपने वाहन से शहर में लाकर उनके भोजन और होटल में ठहरने की व्यवस्था कराई।

पर्यटक दंपती ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि हाईवे पेट्रोल और थाना पुलिस 112 नंबर पर काल आने पर लोगाें की तुरंत मदद कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें