फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतड़ी में कोरोना मरीजों की संख्या दो सौ पचास के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सोशल मीडिया में झूलापुल खुलने को चल रही खबर पर सीमांत के व्यापारियों ने विरोध जताया है। थानाध्यक्ष के माध्यम से डीएम को पत्र भेजकर रेड जोन के बैतड़ी जिले में बढ़ते मरीजों को देखते हुए सीमा पुल अभी न खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

नेपाल का बैतड़ी जिला कोरोना की दृष्टि से रेड जोन में आ गया है। जिले में 275 कोरोना के मरीज हैं। सोशल मीडिया में कुछ दिनों से पेंशनरों के लिए सीमा पुल खोलने की खबरें आ रही हैं।
व्यापार संघ के उपसचिव लवदेव भट्ट और कोषाध्यक्ष दीपक इजरवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने थानाध्यक्ष टीएस राणा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बैतड़ी जिले के ग्रीन जोन में आने तक सीमा पुल न खोलने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मोहन चंद्र भट्ट, गणेश भट्ट, प्रकाश डिक्टिया, सौरव श्रेष्ठ, मो. अयूब, बेनीराम तिवारी, गिरीश पंत, प्रकाश शर्मा, ज्वाला दत्त शर्मा, धर्मानंद पंत, देवकी पंगरिया, भुवन पंगरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें