फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 25 से होगा सहकारिता मेला

Sat, 13 Feb 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
25 से 27 फरवरी तक पिथौरागढ़ में कुमाऊं के चार जिलों का सहकारिता मेला लगाया जा रहा है। आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि मेला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आवासीय कालोनी के पास के मैदान में लगाया जाएगा। मैदान का समतलीकरण का काम एक सप्ताह के भीतर लोनिवि और नगरपालिका करेगी। मेले में स्वयं सहायता समूह और सहकारी समितियां स्टाल लगाएंगे, इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


सहकारी परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने बताया कि मेले में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत के प्रतिभागी भाग लेंगे। मेल में विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्र के उत्पादों, हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में गुजरात, केरल के विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक दिन शाम तीन बजे से झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बैठक में विधायक मयूख महर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के साथ ही तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें