फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रा के स्वागत के लिए धारचूला में बनेंगे तीन प्रवेश द्वार

Sat, 13 Feb 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जून से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के बेस कैंप धारचूला में इस बार पालिका परिषद ने यात्रियों के स्वागत की विशेष तैयारी शुरू कर दी है। नगर में तीन स्थानों पर प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो गए हैं और एक पर काम चल रहा है। पालिका ने प्रवेश द्वार बनाने में 32 लाख रुपये की राशि खर्च की है। नगर के प्रमुख स्थानों, सड़कों और बाजार में विशेष सफाई की जाएगी। अब पालिका नगर के लोगों से सफाई का यूजर चार्ज भी लेगी।
विज्ञापन


कैलास मानसरोवर यात्रा का आधार कैंप धारचूला है। इसमें हर आने जाने वाला यात्री दल एक दिन के लिए जरूर रुकता है। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से छोटा कैलास यात्री भी इसी रास्ते आगे को बढ़ते हैं। पालिका अध्यक्ष दशरथी खैर ने इस बार फैसला लिया है कि यात्रियों तक अच्छा संदेश जाए इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कैलास मानसरोवर की यात्रा के संचालन के समय यात्रियों की सुरक्षा, पोर्टर्स, आपात व्यवस्थाएं भी धारचूला से ही कंट्रोल की जाती हैं। धारचूला से आगे को पैदल यात्रा मार्ग शुरू हो जाता है।

पालिका के अधिशासी अधिकारी डीके तिवारी ने बताया कि धारचूला आने वाले यात्रियों को यहां के पर्यटन स्थलों और दर्शनीय स्थानों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर के कूड़े को उठाने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यदि किसी के घर से कूड़ा उठाना पड़े तो यूजर चार्ज लिया जाएगा।  अब पालिका नगर के लोगों से व्यवसायिक टैक्स की जगह लाइसेंस शुल्क लगाने की तैयारियां भी कर रही है ताकि व्यवसायियों का पूरा विवरण नगर पालिका के पास भी रहेगा। उनके साथ सभासद राजेंद्र गर्ब्याल, नृप गर्ब्याल, इरशाद अहमद, अरविंद वाल्मीकि, राधा मर्तोलिया, रजनी ग्वाल, मालती देवी, लक्ष्मी रायपा, नंदा बिष्ट, मोहन कुंवर, समाजसेवी होशियार खैर आदि थे। उन्होंने कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रियों के स्वागत के लिए पालिका बोर्ड पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें