फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मेले में रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Mon, 22 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता परिषद की ओर से 25 फरवरी से शुरू हो रहे सहकारिता मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। विभिन्न सांस्कृतिक दलों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


मेले के दौरान स्थानीय विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, ताइक्वांडो प्रतियोगिता, पशु प्रदर्शनी, बेबी शो, मेहंदी प्रतियोगिता, ऐपण प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।

 आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। मेले के दौरान शांति व्यवस्था, भोजन, आवास, बिजली की व्यवस्था को सुचारु रखा जाएगा।

सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने कहा कि सहकारिता संबंधी गतिविधियों के साथ साथ मेले में लोगों के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था रहेगी।

प्रधानों, व्यापारियों, संस्कृति कर्मियों का आयोजन में सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेला लुंठ्यूड़ा के सिन्नौला मैदान में लगेगा।

मैदान को समतल बना दिया गया है। वहां पर टेंट तथा स्टेज का निर्माण शुरू हो गया है। श्री लुंठी ने सभी लोगों से अपील की है कि मेले को सफल बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन


बैठक में रंगकर्मी जनार्दन उप्रेती, दर्जा राज्यमंत्री रमेश कापड़ी, शिवराज सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, हयात चंद, होशियार सिंह लुंठी, चंद्रकला खन्ना, केदार लुंठी, सतीश जोशी, विक्रांत पुनेड़ा, कई प्रधान और अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें