फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में शीघ्र सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट सहित तमाम चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। महिला अस्पताल में आए दिन महिलाओं की मौत हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने महिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। कहा कि यूनिट स्थापित होने के बाद भी डायलिसिस यूनिट का संचालन शुरू नहीं किया गया है। आईसीयू महज शोपीस बना हुआ है। इसके बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सेवाओं में सुधार की मांग की गई।
विज्ञापन

वहां जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, मथुरा दत्त जोशी, बीडीसी सदस्य मनोज मेहता, जावेद खान, पवन पाटनी, मनोज पांडेय, लक्ष्मण कुमार, विजय कुमार, रहीम खान, शाहबाज खान, बॉब कन्याल, ऋतिक पांडेय, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें