फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों और छेड़छाड़ करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वूमन पाँवर टीमों को हरी झंडी दिखातीं एसपी प्रीति प्रियदर्शनी । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर में महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता, छींटाकशी और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए वूमेन पॉवर पिथौरागढ़ के नाम से पांच टीमों का गठन किया है। इस टीम में शामिल महिला-पुरुष जवान नशेड़ियों और छेड़छाड़ करने वालों पर पैनी नजर रखेंगे। सोमवार को एसपी ने इन टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नगर के केमू स्टेशन में पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने वूमेन पॉवर पिथौरागढ़ की टीमों को रवाना करते हुए कहा कि उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करेंगी। इसके अतिरिक्त सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस कर्मी सूचना संकलन का कार्य करेंगे। गठित टीमें विद्यालय खुलने एवं अवकाश के समय कुशल क्षेम पूछते हुए हमेशा मदद के लिए मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, छींटाकशी, अभद्रता तथा युवाओं के नशे की प्रवृति के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर 112, 1090 तथा पिथौरागढ़ पुलिस के सोशल मीडिया साइट्स व व्हाट्सअप नंबर 9456593344 पर भी शिकायत मिलने पर टीम तत्काल कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- यह होंगे फायदे
= महिलाएं और छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ और घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को भेज सकेंगी।
= लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत करने में आसानी होगी।
=विपरीत परिस्थिति में फोन नहीं कर पाने पर सिर्फ लोकेशन संबंधी मैसेज या वीडियो क्लिप से भी पुलिस पीड़िता तक पहुंच जाएगी।
= शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें