फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ और डीडीहाट में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में तिलढुकरी में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम आदमी की पहुंच से चीजें बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कोविड के कहर के बाद लोगों का रोजगार छिना है। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरने के बाद भी डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।
इस मौके पर युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, दीपक लुंठी, मनोज पांडे, संतोष गोस्वामी, रजत विश्वकर्मा, योगेश नगरकोटी, शंकर खड़ायत, जावेद खान, बहादुर सामंत, महिपाल वल्दिया, रोहित कोहली, त्रिलोक बिष्ट, राकेश सौन, हीरा बिष्ट, बॉब कन्याल, कमलेश कठायत, पवन पाटनी, मनोज कुमार, मनोज मेहता, किशन धामी, शुभम बिष्ट, कार्तिक खर्कवाल, कैलाश जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें