फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों की चाहत डीडीहाट विधानसभा से चुनाव लड़ें हरीश रावत

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विधानसभा डीडीहाट से पूर्व सीएम को चुनाव लड़ाने के लिए एकजुट कांग्रेसी। संवाद न्यू - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट विधानसभा के सभी दावेदारों ने एकमत होकर पूर्व सीएम हरीश रावत को डीडीहाट सीट से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। दावेदारों ने कहा कि पूर्व सीएम के प्रचार के लिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात एक कर देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को डीडीहाट कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी की अध्यक्षता में लोनिवि विश्राम गृह पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र के समस्त दावेदार के साथ बैठक हुई। विधानसभा के दावेदार प्रदीप पाल, रमेश कापड़ी, रेवती जोशी, खीमराज जोशी, हिमांशु ओझा, राजेंद्र बोरा, दयाकृष्ण भट्ट, मनोज ओझा ने एक स्वर में डीडीहाट विधानसभा से पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रत्याशी बनाने की मांग की। दावेदारों ने कहा कि पिछले 25 सालों से डीडीहाट विधान सभा कांग्रेस विधायक विहीन है। इस कारण विधानसभा का विकास नहीं हो सका है, जबकि मुनस्यारी और धारचूला में लगातार विकास हो रहा है। विकास की दृष्टि से डीडीहाट से पूर्व सीएम हरीश रावत का चुनाव लड़ना बेहद जरूरी है। जिलाध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि अगर किसी कारणवश पूर्व सीएम चुनाव नहीं लड़ते हैं तो जिसको पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी उसके लिए अन्य दावेदार भी पूरे जोश और एकजुटता से प्रचार करेंगे। सभी ने इस पर एकमत होकर अपनी राय दी है। इस दौरान प्रशांत भंडारी, हरीश उपाध्याय, बंशीधर भट्ट, सोबन सिंह कार्की, चंचल बोरा, त्रिलोक सिंह बिष्ट, जीवन वल्दिया, कमलदीप बिष्ट आदि थे।
पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक
पिथौरागढ़। कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा के निधन पर शोक जताया है। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें