फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Protest: कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, केंद्रीय मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग; ये है आरोप

Wed, 18 Sep 2024 03:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़, पूर्व विधायक तरविंद्र सिंह को बर्खास्त करने की मांग की।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी नेता लोकतंत्र की मर्यादा भूल गए हैं। सांसद राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़, पूर्व विधायक तरविंद्र सिंह ने अभद्र टिप्पणी की जो गलत है। वह देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दबोचा अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर, रुद्रपुर में करता था सप्लाई
विज्ञापन


भाजपा के नेता स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हैं और विपक्षी नेताओं के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त कर अन्य नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में डीडीहाट जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, मुनस्यारी ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा, हीरा सिंह चिराल, देव राम, सुरेंद्र रावत, विक्रम दानू, लवराज कुमार, योगेश भाकुनी, संजू धामी, सुंदर जोहरी, मनोज बोथ्याल आदि रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें