फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कांग्रेस विधायक ने DM, SP और SDM पर लगाए आरोप, कहा- मेरा भी फोन नहीं उठाते डीएम व अन्य अधिकारी

Tue, 01 Oct 2024 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

धारचूला विधायक हरीश धामी ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा है कि जिले के अधिकारी आपदा से ग्रस्त क्षेत्र में भी गैरजिम्मेदार रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि डीएम ने उनका फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
धारचूला विधायक हरीश धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद ही सभी अधिकारियों से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर फोन रिसीव कर उनकी समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद दुर्गम और आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील सीमांत जिले के डीएम, एसपी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी विधायक का फोन नहीं उठाते हैं। अधिकारियों पर यह आरोप कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने लगाया है। उन्होंने अपना यह दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन


धारचूला विधायक हरीश धामी ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा है कि जिले के अधिकारी आपदा से ग्रस्त क्षेत्र में भी गैरजिम्मेदार रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि डीएम ने उनका फोन रिसीव नहीं किया। गैर जिम्मेदार अधिकारियों को सीमांत जिले में भेजना गलत है। वह इस मामले को सदन में उठाएंगे। पहाड़ विरोधी अधिकारी ही जिले में भेजे जा रहे हैं। अपनी पोस्ट में हरीश धामी ने लिखा है कि धारचूला विधानसभा आपदा से ग्रस्त है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां भूस्खलन का खतरा रहता है, जब आला अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं तो अन्य विभाग के अधिकारियों से क्या उम्मीद की जा सकती है।

ये पढ़ें- Champawat News: टी गार्डन का आयुक्त ने किया निरीक्षण, कहा- चाय बगानों को पर्यटन के रूप में किया जाए विकसित
विज्ञापन


विधायक ने आगे लिखा कि जब चुने हुए जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाया जाता है तो आम जनता की ये अधिकारी क्या मदद करते होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से ऐसे पहाड़ विरोधी अधिकारियों को जिले में नहीं भेजने की मांग की जाएगी। सरकार और मुख्यमंत्री को इन अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए। विधायक धामी की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। इसे खबर लिखे जाने तक 24 लोगों ने शेयर जबकि 700 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके थे।

मैं हर किसी का फोन उठाता हूं। हर समय फोन रिसीव करना कभी-कभार संभव नहीं होता। विधायक का फोन न उठे, ऐसा संभव नहीं है। मेरे संज्ञान में भी आया है कि विधायक हरीश धामी ने मेरे और अन्य अधिकारियों के फोन नं उठाने की पोस्ट सोशल मीडिया में डाली है।
विज्ञापन

- विनोद गोस्वामी, डीएम, पिथौरागढ़।

मैंने डीएम को फोन किया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। आए दिन ऐसा हो रहा है। अन्य अधिकारी भी फोन नहीं उठाते। जनता के सेवक यदि विधायक का ही फोन नहीं उठाते तो समझा जा सकता है कि जनता की क्या सुनवाई होगी। मामले को सदन में उठाया जाएगा।
- हरीश धामी, विधायक, धारचूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें