फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

Sat, 10 Nov 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि नोटबंदी के दौरान देश की जनता को काफी दिक्कतें हुई, इसके लिए प्रधानमंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि नोटबंदी के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नोटबंदी जनता को बरगलाने की साजिश थी।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि कालाधन विदेशों से वापस आएगा, लेकिन आज जनता को पता है कि नोटबंदी के बाद 99 प्रतिशत धन बैंकों में जमा हो गया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद बेरोजगार, महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रह हैं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, ऋषेंद्र महर, शहबाज खान, महिपाल वल्दिया, भुवन पांडेय, रजत विश्कर्मा, भूरे मियां अंसारी, मोहन लाल चौधरी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें