फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंगालगांव के बृजेश का आईईएस में चयन

Sat, 10 Nov 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
बृजेश सत्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र के घंगाल गांव निवासी बृजेश सिंह सत्याल का इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) में चयन हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


बृजेश ने सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड से परीक्षा उत्तीर्ण कर 54वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 2017 में एनआईटी सिल्चर असोम से बीटेक किया। बृजेश ने कक्षा छह से 11वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ से की। बारहवीं की कक्षा उन्होंने वर्ष 2012 में जवाहर नवोदय विद्यालय बरेली से प्रथम श्रेणी में पास कर विद्यालय टॉप किया था।
विज्ञापन


बृजेश के पिता आनंद सिंह सत्याल पूर्व सैनिक और माता जानकी देवी गृहणी है। बृजेश की इस उपलब्धि पर देवराज सत्याल, गंगा सिंह मेहता, गोविंद भट्ट, मनोहर सिंह सत्याल, महिपाल सत्याल, कमल कन्याल, दिनेश पाठक, भूपेंद्र पांगती, कृष्ण गोपाल पंत, जिपं सदस्य सपना सत्याल, क्षेपंस सुंदरी वर्मा, आनंदी देवी, गरिमा जोशी ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें