पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट। रसोई गैस के दाम बढ़ने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़, मुनस्यारी और डीडीहाट में सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने रसोई गैस के दाम शीघ्र कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक लुंठी, युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा, जावेद खान, चंचल बोरा, भुवन जोशी, कमल सूंठा आदि मौजूद थे।
मुनस्यारी शास्त्री चौक में भी कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया और ईश्वर कोरंगा के नेतृत्व में पुतला फूंकने वालों में प्रकाश गोस्वामी, सेवादल अध्यक्ष सुंदर जौहरी, पान सिंह नेगी, एनआर वर्मा, राम सिंह भंडारी, सुंदर पंवार, लवराज कुमार, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र पाना, नवीन भंडारी, योगेश दानू आदि थे।
डीडीहाट में कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष चंचल चौहान और प्रदेश सचिव राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट, विक्रम देउपा, ललित भंडारी, गिरधर बोरा, ललित चुफाल, हिमांशु चुफाल, राजेंद्र कन्याल, भूपेश बसेड़ा आदि थे।