फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन दिवसीय गंगेश्वर महादेव जागर का समापन

Tue, 30 Jun 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के दूरस्थ बगोटी गांव में तीन दिवसीय गंगेश्वर महादेव जागर का हवन-यज्ञ के साथ समापन हो गया। इस दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुरोहितों ने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। देव डांगरों और ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ में आहूतियां दीं। जागर के दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों के कष्ट दूर किए और आशीर्वाद दिया। जागर गायक गोविंद धामी और दीवान सिंह पुजारी ने महाभारत और रामायण काल से जुड़े जागर गीतों का गायन कर लोक देवताओं का आह्वान किया। समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
यहां पुरोहित दीनानाथ पांडेय, डॉ. सतीश चंद्र पांडेय, हरीश चंद्र पांडेय, अनिल पांडेय, प्रवीण पांडेय, जगदीश चंद्र, राहुल पुजारी, अखिल पांडेय, भुवन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें