फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के कार्य मार्च से पहले पूरा करें : डीएम

Wed, 10 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट सभागार में अ​धिकारियों को निर्देश देतीं डीएम रीना जोशी। संवाद
विज्ञापन
डीएम ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन

पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक में उन्होंने कहा कि योजना मार्च अंत में समाप्त हो जाएगी। उन्होंने सभी कार्य मार्च से पहले करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के कार्यों की खंडवार समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को मिशन मोड में करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन पेयजल योजना कार्य में प्रगति कम है उनमें श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य किए जाएं। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर भुगतान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने जल स्रोत, निर्मित टैंक की जिओ टैगिंग करने के साथ ही कार्य पूर्ण के साइन बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में ईईठ जल निगम गंगोलीहाट आशुतोष उपाध्याय, संजय सिंह, ईई जल संस्थान सुरेश जोशी, अवधेश कुमार, ईई यूपीसीएल नितिन गर्खाल, एपीडी दिनेश दिगारी आदि थे।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन में मिले 120 करोड़
पिथौरागढ़। नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन एवं अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि जिले में कुल 779 योजनाएं हैं। इसमें 416 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शेष 363 योजना के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में अब तक कुल 120 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। इसमें से 114 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें