फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल-मुनस्यारी सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 10 Jan 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नाचनी के धामीगांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क धामीगाव में भुजगड़ मोटर पुल के पास गड्ढे और कीचड़ से पटी पड़ी है। इससे वाहन चालकों के साथ ही लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप के पानी की निकासी नहीं होने से पानी सड़क पर फैल रहा है। बुधवार को आक्रोशित लोगों ने लोनिवि और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री दीपू चुफाल के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि सड़क पर फिसलन से दोपहिया वाहन, स्कूली बच्चों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 400 मीटर दूरी तक पाला पड़ने से सड़क खतरनाक बनी हुई है। ग्रमीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क ठीक नहीं की गई और पानी की निकासी नहीं हुई तो वे डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मंगल सिंह, दिनेश शाही, विक्की शाही, कुंदन सिंह, नारायण सिंह, मोती राम, हरक सिंह, नेत्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
मार्च तक बन जाएगी रामेश्वर-मसाड़ी-थली-रामेश्वर सड़क

पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने बुधवार को प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई के साथ वर्षाें से बंद 11.5 किमी लंबी रामेश्वर-मसाड़ी-थली-रामेश्वर मोटर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। सड़क बनने के बाद यात्रियों को अल्मोड़ा और टनकपुर जाने के लिए 15 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सड़क के निरीक्षण के दौरान विधायक ने इस बात पर नाराजगी जताई कि धन उपलब्ध होने के बाद भी सड़क को जल्द क्यों नहीं खोला जा रहा है। लोनिवि के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि सड़क पर डिफेक्ट कटिंग और कहीं-कहीं चौड़ीकरण सहित सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने हैं जिसे मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही बारिश के समय पर यदि ऑल वेदर सड़क बंद भी होगी तो इस सड़क को वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इस सड़क के बनने से सबसे ज्यादा सहूलियत जाख पुरान क्षेत्र के लोगों को होगी जो वर्षों से इस सड़क को यातायात के लिए खोलने की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रधान शिव सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश भट्ट, शिवराज गिरी और पूर्व प्रधान जाख प्रकाश भट्ट ने विधायक का आभार जताया। वहां पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक जोशी, गौरव महर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें