फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में धुंध और बादलों के बीच शीतलहर का प्रकोप, ठिठुरन बढ़ी

Fri, 26 Dec 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में छाई धुंध और आसमान में बादलों के बीच पंचाचूली की चोटियां। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुवानी/बंगापानी/झूलाघाट। आखिरकार जिले में मौसम ने करवट बदली है। जिलेभर में बादल और धाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट आने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्द हवाओं के बीच दिन की शुरूआत हुई। रात में गिरे पाले और सुबह से ही छाए बादलों के चलते पूरे दिन ठंड का असर बना रहा। बादलों के चलते पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। मुनस्यारी के साथ ही धारचूला की दारमा, चौंदास घाटियों में भी बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट मनाने पहुंचे पर्यटक भी ठंड से परेशान रहे। वहीं मुवानी, थल सहित अन्य घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बादल छाने से तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बीते बृहस्पतिवार जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था। वहीं दूसरे ही दिन अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ी। लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर और आग का सहारा लेना पड़ा। वहीं बादलों के नजर आने से पर्यटकों के साथ ही जिले के लोगों को बर्फबारी का इंतजार है।

बड़ी संख्या में दारमा घाटी पहुंचे पर्यटक, बर्फबारी का है इंतजार
धारचूला। दारमा घाटी क्षेत्र में दो दिन पहले ही विभिन्न प्रदेशों के करीब 250 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। ये लोग यहां क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट मनाने पहुंचे हैं। स्थानीय निवासी जमन सिंह, पानू दताल, संजय और गुड्डू जंग ने बताया कि पर्यटकों के कारण ग्राम दातू और सौन-दुग्तू के सभी होम स्टे फुल हैं। ग्राम दातू और दुग्तू से पंचाचूली शिखर के साफ दर्शन हो रहे हैं। पांच-छह साल पूर्व इस क्षेत्र के सड़क संपर्क से जुड़ जाने और अब तक बर्फबारी नहीं होने के कारण काफी संख्या में पर्यटक इधर का रुख कर रहे हैं। ग्राम दुग्तू से करीब 2 किमी पैदल दूरी पर ही पंचाचूली का बेस कैंप है। पंचाचूली की चोटियां में बर्फ की कमी है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार है।
विज्ञापन


इनसेट-
हिमालय की चोटियां पड़ गईं हैं काली
मुनस्यारी। अब तक बर्फ़बारी नहीं होने से हिमालय की चोटियां काली नजर आ रही हैं। मुनस्यारी से ये काली चोटियां साफ नजर आ रही हैं। थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने पर्यटकों के यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। हिमालय की चोटियों में बर्फ की सफेदी देखने के लिए पर्यटक उत्साहित हैं। बादल छाने से पर्यटकों को अगले कुछ दिनों में चोटियों पर बर्फबारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें