फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिगतड़, भागलिंग और मल्लिकार्जुन ने जीते मुकाबले

Thu, 25 Dec 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट के रामलीला मैदान में वॉलीबाल लीग मुकाबला खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व. धन सिंह पॉगती डीडीहाट वॉलीबाल लीग के उद्घाटन मुकाबले में दिगतड़ टाइगर्स ने सुंदरीनाग को पराजित किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित वॉलीबाल लीग का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल और विशिष्ट अतिथि डाइट के प्राचार्य भाष्करानंद पांडे और डीएस पांगती ने किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वॉलीबाल डीडीहाट का सबसे पसंदीदा खेल है। वर्ष 1972 में इसका पहली बार आयोजन किया गया। लीग का पहला मुकाबला दिगतड़ टाइगर्स एवं जय सुंदरीनाग के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दिगतड़ टाइगर्स ने 25-20, 25-21 से उद्घाटन मुकाबला जीता।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में भागलिंग ने वैदेही को 25-20, 25-08 से हराया। तीसरे मुकाबले में आरसीसी ने मल्लिकार्जुन अस्कोट को 25-22, 25-23 से पराजित किया। निर्णायक किशोर शाह, इंद्रजीत सामंत, विक्रम बिष्ट, शेखर कफलिया रहे। मैच का आंखों देखा हाल संजू पंत, मनोहर कन्याल, अशोक खड़ायत ने सुनाया। प्रतियोगिता में इस बार सात टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता संपन्न कराने में एनएस टोलिया, दिवाकर पांगती, प्रकाश बोरा, अभिनव पांगती, सत्यम जोशी, दान सिंह कन्याल आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिनेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें