जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते सीओ परवेज अली। संवाद
पिथौरागढ़। सीओ परवेज अली ने जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल युवती को खून देकर मानवता और मित्र पुलिस का फर्ज निभाया। रविवार को जिला अस्पताल में एक घायल युवती को ओ निगेटिव खून की जरूरत थी। खून उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की।
इसकी जानकारी मिलते ही सीओ परवेज अली जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने रक्तदान किया। इसके बाद युवती को रक्त चढ़ाया गया। सीओ ने अन्य पुलिस कर्मियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक यूनिट रक्त किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संवाद