योग दिवस पर आदि कैलाश 14500 फुट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों के साथ योग की विभिन्न क्रिया की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सातवी वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट परमिंदर सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री दो घंटे तक आदि कैलाश में रहे इस दौरान उन्होंने सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारी और जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में 7वीं बटालियन आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों के साथ मनाया अं
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, मुख्यमंत्री गुरुवार को आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह गुंजी से आदि कैलाश हेली से पहुंचे। गुरुवार को गुंजी 10500 फुट मुख्यमंत्री के आने पर में सातवी वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ओनर दिया और कमांडेंट परमिंदर सिंह ने सीएम को ब्रीफिंग दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम नाबी में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल सहित अन्य लोगों ने सीएम को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ग्राम नाबी के ग्रामीणों से मुलाकात कर वापस गुंजी आकर आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया।
सीएम ने रं समाज की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पूजा अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ज्योलिकांग स्तीथ शिव पार्वती मंदिर में मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल और वीरेंद्र कुटियाल के साथ मिलकर मुख्यमंत्री ने स्थानीय रं समाज की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पूजा अर्चना के बाद देश और राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की।