वहीं भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि योग की जो शिक्षा लेकर लोग यहां से जा रहे हैं, उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनायें और अपने आप को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में योग क्रांति के रूप में आया है। अधिकांश लोग योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग लोगों की आजीविका का साधन भी बना रहा हैं।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला आयुवैदिक एवं यूनानी अधिकारी ज्योत्सना सनवाल, जिला शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों तथा आईटीबीपी व एसएसबी के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी के छात्र, भूतपूर्व सैनिक, छात्र-छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित थे।