फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: चीन सीमा की सड़क आठवें दिन भी बंद, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग; यात्री परेशान

Tue, 09 Jul 2024 09:52 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

धारचूला में चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख और सोबला सड़क आठवें दिन भी नहीं खुल पाई। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चीन सीमा की सड़क आठवें दिन भी रही बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला में चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख और सोबला सड़क आठवें दिन भी नहीं खुल पाई। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई किमी पैदल दूरी तय कर तहसील मुख्यालय पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को मौसम खुलने के बाद बीआरओ और हिलवेज कंपनी ने बंद सड़कों को खोलने का कार्य शुरू किया। हिलवेज के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि एलागाड़, रोंगती नाले के पास तक सड़क खोल दी गई है। रोंगती नाली में काफी अधिक मलबा, बोल्डर होने से इसके बुधवार तक खुलने की संभावना है। नागलिंग से आए ग्रामीण आमोद सिंह नगन्याल ने बताया कि तवाघाट-सोबला-ढाकर सड़क सेला से नीचे दर, घटखोला में युसुंग, वरूंग नाला समेत चार-पांच जगहों पर बंद है।

विज्ञापन


सड़क से मलबा, बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी नहीं लगाई गई है। बताया कि श्रमिक मलबा हटाने में जुटे हैं। बताया कि चार जगहों पर वाहन बदल और 14 किमी पैदल चलकर वह धारचूला पहुंचे हैं। बीआरओ अधिकारियों का कहना है कि घटखोला में सड़क खोलने के बाद मशीन आगे भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें