पिथौरागढ़ के जीआईसी में इस तरह नजर आएगा पार्क। संवाद
पिथौरागढ़। जीआईसी क्षेत्र में जल्द ही बच्चों के लिए करोड़ों की लागत से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण होगा। ग्रामीण निर्माण विभाग ने पार्क का प्रस्ताव बनाया था, जिसके निर्माण को प्रशासन से स्वीकृति मिल गई है। बजट मिलने के बाद विभाग इसका निर्माण शुरू करेगा।
ग्रामीण निर्माण विभाग जीआईसी के पास सरकारी भूमि पर 2.18 करोड़ रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करेगा। पार्क में कैंटीन का निर्माण भी होगा। इसके अलावा पार्क में फूल, घास लगाने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था लगाकर बेहतर बनाया जाएगा। बच्चों के खेलने के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। पार्क में कुमाऊंनी संस्कृति की झलक भी लोगों को देखने को मिलेगी। क्षेत्र में पार्क निर्माण होने के बाद लोगों की चहल पहल भी बढ़ेगी। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं होने के कारण वह महाविद्यालय, जीआईसी के खेल मैदान में खेलते हैं। इसके अलावा लोगों को अपनी थकान मिटाने के लिए भी एक उपयुक्त स्थान मिल जाएगा। जहां पर लोग विभिन्न व्यंजनों के साथ ही कॉफी का स्वाद ले सकेंगे।
जीआईसी में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जाएगा। जीआईसी के पास अतिक्रमण वाली भूमि पर बनने वाले पार्क में कैंटीन, कियोस्क का निर्माण किया जाएगा। 2.18 करोड़ रुपये से पार्क का निर्माण होना है। बजट मिलते ही पार्क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
नीरज ओली, आरडब्ल्यूडी।