पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से बालश्रम के विरुद्ध दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। बालश्रम और बाल भिक्षा को समाप्त करने के लिए रिसर्च कैंपेन भी चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि विभिन्न संस्थानों के बच्चों के साथ मिलकर ट्रेनिंग प्रोग्राम और रिसर्च कैंपेन चलाया जा रहा है।
एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम हजारों बच्चों के जीवन को बदलने का कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम ने अब तक पूरे देश में 2700 से अधिक विद्यालय न जाने वाले बच्चों को चिह्नित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया है। इसके साथ ही वर्तमान में पिथौरागढ़ के चंडाक और बेस अस्पताल क्षेत्र में 25 से अधिक विद्यालय न जाने वाले बच्चों को संस्था शिक्षित कर रही है।
इन बच्चों के लिए कपड़े, ताइक्वांडो कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम में संस्था की मंजू बोरा, राखी, सपना, गिरीश चंद्र आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं। संवाद