फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएचसी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं, रोगियों को किया जा रेफर

Thu, 04 Jul 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सीएचसी गंगोलीहाट।
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी गंगोलीहाट में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से रोगी और तीमारदार परेशान हैं। अधिकतर रोगियों को रेफर किया जा रहा है। सृजित पदों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, फिजिशियन, डेंटल हाईजिनिस्ट का पद लंबे समय से खाली है। लोग इनकी नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं इसके बाद भी सरकार नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सीएचसी गंगोलीहाट पर एक लाख से अधिक लोग निर्भर हैं। बेड़ीनाग विकासखंड के पाताल भुवनेश्वर पट्टी के दर्जन भर गांवों के रोगी यहां पहुंचते हैं। स्वास्थ्य केंद्र में नौ चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, तीन नर्स, तीन वार्ड बॉय, एक लैब टेक्नीशियन, चौकीदार, दो सफाई कर्मी, धोबी, कुक और वाहन चालक सहित 23 पद स्वीकृत हैं। उत्तराखंड बनने के बाद पूर्व सीएम नारायण तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया था।
आज तक रेडियोलॉजिस्ट, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई। वर्तमान में छह चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड मशीन शोपीस बनी है और गर्भवतियों को जिला मुख्यालय या अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोट
गंगोलीहाट सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। चिकित्सक मिलने पर नियुक्ति कर दी जाएगी। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें