फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भूलीगांव और मल्ला घोरपट्टा में पेयजल संकट से लोग परेशान

Thu, 04 Jul 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के भूलीगांव और मुनस्यारी के मल्ला घोरपट्टा में लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट के भूलीगांव के लोगों ने जल संस्थान के ईई को पत्र भेजा। इसमें कहा कि गांव के लिए 60 साल पुरानी पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लंबे समय से ग्रामीण इस योजना का पुर्ननिर्माण करने की मांग कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण पैदल चलकर पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजना का पुर्ननिर्माण करने की मांग की है। पत्र में दान सिंह, जीत सिंह, राम सिंह, खुशाल सिंह, राजेंद्र सिंह, डिगर सिंह, भगवान सिंह, गंगा सिंह, मुन्नी देवी, सुनीता देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
डीडीहाट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने कहा कि मुनस्यारी के मल्ला घोरपट्टा के 17 से अधिक परिवार लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें