फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संसाधनों के 45 दिन में 1.96 करोड़ वसूलने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजस्व विभाग को मार्च 31 तक 1.96 करोड़ रुपये वसूलने हैं। स्टाफ और संसाधनों की कमी से जूझ रहे विभाग के सामने महज 45 दिन में इतनी बड़ी रकम वसूलना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में विभाग की असल परीक्षा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी है। तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है। नायब तहसीलदार और सहायक राजस्व लेखाकार के एक-एक पद खाली हैं। संग्रह अमीन के भी दो पद खाली चल रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक का एक पद रिक्त है। इस समय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गंगा दत्त शर्मा तहसीलदार का कार्य देख रहे हैं। अपने कार्य के अलावा उन्हें विभिन्न मामलों में न्यायालय में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए नैनीताल भी जाना पड़ता है। ऐसे में वसूली की समीक्षा भी नहीं हो पाती है।
पिथौरागढ़ तहसील के पास इस साल तीन करोड़ 28 लाख पांच हजार रुपये की वसूली का लक्ष्य था। इसमें से एक करोड़ 96 लाख 70 हजार की वसूली शेष है। 31 मार्च अब बहुत दूर नहीं है। अब विभाग के पास केवल 45 दिन का समय शेष है। ऐसे में इस लक्ष्य को हासिल करना तहसील प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन

एक लाख से अधिक की धनराशि वाले 26 बकाएदार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ तहसील प्रशासन के पास 210 बकाएदारों की सूची हैं। इन बकाएदारों से 1.96 करोड़ रुपये वसूलने हैं। इनमें से 26 बकाएदार ऐसे हैं जो बैंक के एक लाख रुपये से अधिक के कर्जदार हैं।
स्वयं राजस्व विभाग भी चार लाख का बकाएदार
पिथौरागढ़। बकाएदारों से वसूली करने वाला राजस्व विभाग खुद ही पेट्रोल पंप का चार लाख का बकाएदार बना है। पेट्रोल पंप का बकाया जमा नहीं करने से पेट्रोल पंप से ईंधन मिलना बंद हो गया है। ऐसे में विभाग की जीप भी खड़ी है। राजस्व कर्मी अपने संसाधनों से भागदौड़ कर रहे हैं। तहसीलदार गंगा दत्त शर्मा का कहना है कि भुगतान के लिए राजस्व परिषद को लिखा है। शीघ्र ही भुगतान के लिए धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की जाएगी
पिथौरागढ़। प्रभारी तहसीलदार गंगादत्त शर्मा का कहना है कि संग्रह अमीनों के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की जा रही है। जो बकाएदार बकाया जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ संपत्ति की कुर्की और फिर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें