फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के दामों में वृद्धि से पारा हाई

विज्ञापन
अस्कोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में सरकार का पुतला जलाया। संवाद न्यूज - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग/मुवानी/अस्कोट। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर के साथ हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियों के साथ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। वहां सभासद देवकी देवी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष देव सिंह गैड़ा, पुष्कर लाल, दीपक कुमार, कैलाश जोशी, मनोज कुमार, मोहम्मद शमी, राकेश चलाल, दीपक डसीला आदि थे।
मुवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि कमरतोड़ महंगाई से गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में सोबन सिंह कार्की, संजय भट्ट, संजय कुमार, वसंत राज, दानी राम, दान सिंह, पुष्कर सिंह, हरीश सिंह, कौशल, सरस्वती, मीना, कमला देवी मौजूद रहे। अस्कोट में भी कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहां आनंद बल्लभ ओझा, त्रिलोक बिष्ट, बंटी पाल, वीरजंग पाल, कुंदन बसेड़ा, बृजमोहन ओझा, विकास भंडारी, तनुज पाल, गोविंद पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें