फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों और जल संस्थान के बीच आपसी समझौते के बाद चक्काजाम रद्द

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल क्षेत्र में एनएच पर जाम लगाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत गैठना के ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। इसलिए वह बृहस्पतिवार को एनएच पर चक्काजाम करने पहुंचे तो जल संस्थान के अधिकारियों ने समस्या सुलझाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मना लिया। इससे दोनों पक्षों को राहत मिली।
विज्ञापन

प्रधान कमला जोशी के नेतृत्व में गैठना के ग्रामीण जाजरदेवल के पास एनएच पर जाम लगाने पहुंचे। इसका पता चलते ही विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया।
इस दौरान हुई समझौता वार्ता में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नया जलाशय बनाने के लिए निशुल्क भूमि दिलाई जाएगी लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों ने लघु डाल खंड की ओर से बने नलकूप और पेयजल निगम की ओर से बने 15 केएल क्षमता के जलाशय से ग्राम गैठना को पेयजल उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बताया कि जल निगम की ओर से निर्मित जलाशय से अन्य किसी गांव की पाइपलाइन को नहीं जोड़ा जाएगा। क्षेत्र में निर्मित नलकूप, जलाशय के हस्तांतरण के लिए जल संस्थान, पेयजल निगम, लघु डाल खंड और ग्राम पंचायत गैठना की बैठक होगी।
इस समझौते के बाद ग्रामीणों ने एनएच जाम का निर्णय वापस ले लिया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने पेयजल समस्या सुलझाने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव किया था। तब ग्रामीणों ने विभाग पर गांव के लिए स्वीकृत पेयजल लाइन को अन्यत्र बिछाने का आरोप लगाकर एनएच पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें