फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलिया की पुलिया के रहस्यों से उठने लगा पर्दा

Thu, 18 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
सलिया की पुलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फडियाली ग्राम पंचायत में जिला पंचायत द्वारा बनाई गई 8.60 लाख रुपये की पुलिया की खबर अमर उजाला में छपने के बाद इसके रहस्यों पर से पर्दा उठने लगा है। सलिया के एक ग्रामीण ने पुल बनाने का ठेका 90 हजार रुपये में देने का दावा करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। काम कराने वाले व्यक्ति पर उक्त रकम भी पूरी न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 17 अगस्त के अंक में पुलिया बनाने में दो लाख भी खर्च नहीं हुए, भुगतान 8.60 लाख का कर दिया शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बृहस्पतिवार को सलिया निवासी कप्तान राम पुत्र प्रताप राम ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि पुलिया निर्माण का काम कराने वाले व्यक्ति ने उन्हें 90,000 रुपये में पुलिया निर्माण का ठेका दे रखा था। सलिया में बनी पुलिया में ढाई क्विंटल सरिया और मात्र 18 कट्टे सीमेंट का प्रयोग हुआ है।

कप्तान राम का यह भी दावा है कि उनको ठेकेदारी में तय रकम का पूरा भुगतान भी नहीं किया गया है। इस मामले में फडियाली की प्रधान शकुंतला देवी ने डीएम और मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने पुल निर्माण की जांच कराने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें