फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Crime: पिता ने नाबालिग बेटी से की छेड़खानी, शराब पीकर करता था ऐसी हरकत; नानी ने करवाया मुकदमा दर्ज

Fri, 03 May 2024 11:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के बंगापानी में एक कलयुगी पिता के खिलाफ शराब के नशे में अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के पास बंगापानी तहसील के एक गांव में रिश्तों काे शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अस्कोट थाने में एक कलयुगी पिता के खिलाफ शराब के नशे में अपनी ही नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Kailash Gahtori Death: उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी सीट
विज्ञापन


25 अप्रैल को बंगापानी तहसील के एक गांव निवासी नाबालिग की नानी ने अस्कोट पुलिस को तहरीर दी कि उनकी नातनी के साथ उसके पिता ने शराब के नशे में छेड़खानी की है। उनकी नाबालिग नातनी की मां नहीं है। पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग के पिता के खिलाफ पोक्सो सहित 354,323,504और 506 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ परवेज अली का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें