पिथौरागढ़। धारचूला हाईवे पर पलेटा के पास आदि कैलाश यात्रियों की कार रपट गई। घटना में एक यात्री घायल हो गए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पांच यात्री आदि कैलाश यात्रा पूरी कर लौट रहे थे। पलेटा के पास बारिश के बीच उनकी कार रपट कर विपरीत दिशा से आ रहे एसएसबी के वाहन से टकरा गई।
घटना में कार में सवार एक यात्री दिल्ली निवासी राकेश कुमार घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि अन्य यात्री सुरक्षित हैं। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। संवाद