फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को ट्रैप करने के लिए लगेंगे कैमरे

विज्ञापन
Cameras will be installed to trap the leopard
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगरीय क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में तेंदुए के दिखने के बाद वन विभाग और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब अलग-अलग हिस्से में ट्रैप कैमरे, सीसीटीवी और फोकस लाइट लगाई जाएगी। इससे किन स्थानों पर तेंदुए की गतिविधि अधिक है, इसका आसानी से पता चल जाएगा। इसके बाद उन क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। साथ ही वन विभाग स्कूल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा। तेंदुए के संभावित क्षेत्रों में पीआरडी जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगरीय हिस्से में सीसीटीवी, ट्रैप कैमरे और फोकस लाइट लगाने के लिए जिला प्रशासन को करीब पांच लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जिले में बाघ जागरूकता समिति स्कूलों की प्रार्थना सभा में बच्चों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इन कार्यक्रमों में वन विशेषज्ञ बच्चों को जंगली जानवरों से बचाव किस तरह किया जाए इसकी जानकारी दी जाएगी। संवाद
थल और अस्कोट वन क्षेत्र में लगेंगे कैमरे
पिथौरागढ़। वन विभाग ने समुद्रतल से 1800 मीटर की ऊंचाई की वन्यजीवों की स्थिति का पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। वन विभाग इनकी नियमित मानीटरिंग भी कर रहा है। पहले चरण में थल और अस्कोट वन्य क्षेत्र में 50 कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगरीय क्षेत्रों में जिन स्थानों पर तेंदुआ अधिक दिखाई दे रहा है वहां ट्रैप कैमरे, सीसीटीवी और फोकस लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही स्कूलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। - कोको रोसे, डीएफओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें