फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा में पिछले छह सालों की अपेक्षा अच्छा रहा कारोबार

Mon, 09 Nov 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में दिवाली पर्व परंपरागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया। इस बार लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पिछले छह वर्षों बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की जिससे कारोबारियों ने राहत महसूस की। पिछले वर्ष काफी कम खरीदार के कारण व्यापारी वर्ग निराशा हुआ था। धनतेरस से दिवाली तक पिछले पांच दिनों में क्षेत्र में मुख्य बाजार समेत गांव घरों की दुकानों पर करीब चार करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

बनबसा क्षेत्र में दिवाली पर्व पर लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। गांव घरों में परंपरागत ढंग से रोशनी कर और विभिन्न पकवान बना त्योहार मनाया गया। इस बार दिवाली पर्व कारोबारियों के लिए अच्छा रहा। नेपाली ग्राहकों के आने से बनबसा बाजार का कारोबार ठीक-ठाक रहा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि कोरोना काल के बाद पिछले छह वर्षों बाद इस बार अच्छी खरीदारी होने से कारोबारियों ने राहत की सांस ली। प्रमुख व्यवसायी और सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी ने कहा कि ऑफलाइन खरीदारी बढ़ने से कारोबारियों हौसला बढ़ेगा। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत और महामंत्री अभिषेक ने बताया कि पिछले पांच दिनों में बनबसा में करीब चार करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें