फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 23 लाख से बना प्राथमिक विद्यालय बलतिर का नया भवन

Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। क्षेत्र के बलतिर प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का 23 लाख से नवनिर्माण कर विद्यार्थियों को खतरे से मुक्ति दिलाई गई है। नए विद्यालय भवन का विधायक बिशन सिंह चुफाल ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बलतिर प्राथमिक विद्यालय लंबे समय से जर्जर था। विद्यार्थी टपकती छत के नीचे खतरे के बीच पढ़ने के लिए मजबूर थे। अभिभावक विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लंबे समय से विद्यालय के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। बीते दिनों शासन ने विद्यालय भवन के नवनिर्माण के लिए 23 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। आखिरकार नया विद्यालय भवन अस्तित्व में आया है इससे विद्यार्थियों को खतरे से मुक्ति मिली है। सोमवार को बिधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि अब हमारे बच्चों को सुरक्षा मिलेगी।
यहां जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, ग्राम प्रधान मीना देवी, त्रिभुवन भैसौड़ा, रविंद्र कुमार, दिनेश चंद्र पाठक, राम सिंह भैसौड़ा, सुनील सत्याल, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें