फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में दर्जनों लैडलाइन एक माह से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के दर्जनों लैंडलाइन फोन एक माह से ठप हैं। ठेका कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इन कनेक्शनों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बीएसएनएल इसके बाद भी उपभोक्ताओं को बिल भेज रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर में बीएसएनएल के 700 से अधिक लैंडलाइन उपभोक्ता हैं। अधिकतर लोगों ने ब्रॉडबैंड सेवा के कारण लैंडलाइन फोन लगा रखे हैं। नगर में अभी 150 लैंडलाइन फोन ठप हैं। एक जून से वेतन न मिलने के कारण ठेका कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ये दिक्कत आई है। अकेले सिमलगैर बाजार में अमरनाथ भसीन, प्रकाश धामी, जानकी पंगरिया के फोन माहभर से ठप हैं। उपभोक्ताओं ने पिथौरागढ़ ऑफिस से लेकर मंडलीय ऑफिस तक कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसके बावजूद डेड पड़े फोन का बिल निगम लगातार भेज रहा है। इस कारण लोगों में निगम के प्रति भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि यदि बंद पड़े फोन को निगम नहीं सुधारेगा तो लोग अपने टेलीफोन सेट विभाग में जमा कर देंगे। इस बारे में बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता से फोन पर कई बार बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें